![] रायपुर — छत्तीसगढ़ सरकार के छ: महीना पूरे होने पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने आज प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धि गिनाते हुये कहा कि जो काम भाजपा सरकार के पंद्रह साल में नही हुआ था वो काम कांग्रेस के छ: माह के कार्यकाल में किया गया । आज के प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री कवासी लखमा ने कंग्रेस पार्टी को समर्थन देने के लियेत्रहर वर्ग के लोगों का धन्यवाद किया। मंत्री लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही भूपेश बघेल ने किसानों के हक़ में फैसला सुनाया। कर्ज़ माफी का जो वादा राहुल गांधी ने पूरे प्रदेश में लोगों से किया था, भूपेश बघेल सरकार ने इस वादें को पूरा किया है। हर वर्ग से किया वादा सरकार पूरा कर रही है। चाहे वो जमीन लौटने से लेकर, वनोपज का समर्थन मूल्य बढ़ाने, धान का बढ़े हुये समर्थन मूल्य बढ़ाने का भी सरकार ने अपना वादा पूरा किया । निर्दोष आदिवासियों पर दर्ज हुये फर्जी मामलों को हटाने के लिये भी सरकार ने कमिटी का गठन किया है। मंत्री कवासी ने कहा कि नरवा, गरुवा, घुरवा बाड़ी की चर्चा कनाडा में भी है। इस योजना से ग्रामीण भी बेहद खुश है। शराब बंदी पर मंत्री लखमा ने कहा कि सरकार ने शराबबंदी को लेकर जो वादा किया है उसे पूरा किया जायेगा। शराबबन्दी के लिए ग्रामसभा से भी राय ली जायेगी। राज्यों से भी अध्ययन दल की रिपोर्ट आएगी, उस पर फैसला लिया जायेगा।

वहीँ महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि कुपोषण में एक साल में काफी कमी हुई है। 2.79 प्रतिशत की कमी आयी है। आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता, सहायिका के वेतन बढ़ाने का वादा हमने पूरा किया है। शिक्षाकर्मी का लंबित वेतन का भुगतान किया है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़