देवबंद । अलीगढ की वीभत्स घटना, जिसमे ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और फिर उसके शरीर को वैशियाना तरीके से चाकू से काॅटा गया तथा ऑखें तक निकाल ली गयी थी । भाजपा के प्रदेश मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने बयान मे इस घटना को मामूली घटना के रूप मे व्यक्त किया है । उपरोक्त वीडियों मे यह साफ है ।
मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहारनपुर जनपद प्रभारी है तथा उनके इस प्रकार के बयान से ब्राह्मण समाज को तकलीफ पहुंची है । वरिष्ट पत्रकार व ब्राह्मण नेता पं० मुद्गल ने मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बयान की कडे शब्दों मे निन्दा की है । श्री मुद्गल ने कहॉ, कि ब्राह्मण समाज के साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव व अत्याचार को सहन नही करा जायेगा ।
पं० देवेन्द्र शर्मा जटोला ने भी मंत्री शाही के बयान की कडी आलोचना करते हुए कहा है, कि ब्राह्मण समाज देश और हिन्दू समाज के लिए हमेशा संघर्ष मे अग्रणी रहता है और उसकी लगातार उपेक्षा हो रही है । अलीगढ की घटना के प्रति भी तभी शासन प्रशासन सक्रिय हुआ, जब सोशल मीडियाॅ ने उसकों उछाला । बच्ची के मॉ बाप तड़पते रहे और पुलिस प्रशासन लीपापोती मे लगा रहा ।
पं० सतीश बडथ्वाल (ॠषिकेश ) ने कहॉ कि कश्मीर बालिका बलात्कार काण्ड पर सरकार को घेरने वाले मीडियाकर्मी, साहित्यकार, फिल्मी कलाकार, समाजसेवी और नेता इस घटना के बाद क्यू सडकों पर नही निकले, क्या उनको कैण्डिल जलाने के लिए माचिस नही मिली है ।
पण्डित पूरण चन्द्र शास्त्री ने कहा, कि इस घटना ने ब्राह्मण समाज को आहत किया है । अब लगने लगा है, कि देश पर लम्बे समय तक राज करने की इच्छा के चलते भाजपा सरकार भी कांग्रेस व अन्य पार्टियों के जैसा आचरण करने लगी है ।
वरिष्ट पत्रकार गोविन्द शर्मा ने मंत्री की टिप्पणी पर रोष प्रकट करते हुए कहा है, कि भाजपा के रणनीतिकार यह भलीभांति जानते है, कि भाजपा की सरकार यदि पूर्ण बहुमत के मद मे अपने ही लोगों की आपेक्षा करेगी तो उसका नतीजा विधानसभा चुनाव मे सामने आजाएगा । जिन लोगों ने अनेक प्रकार के लाभ लेकर भी वोट नही दिया सरकार अब भी उन्ही लोगों के लिए सोच और घोषणा कर रही है । बालिका के दो हत्यारे पकड़े गए है, शेष को शिघ्र गिरफ्तार किया जाये ।
घटना की निन्दा करने वालों मे पं० रामभरोसे दत्त शर्मा, श्रीकान्त शर्मा, मा०सुभाष शर्मा,चन्द्र मोहन शर्मा, कार्तिक शर्मा आदि प्रमुख है ।
सलीम रज़ा की कलम से