![] असम के जोरहाट से उड़ान भरने वाला भारतीय वायुसेना का विमान का एक अचानक लापता हो गया है। विमान संख्या AN 32 दोपहर 12.25 बजे उड़ान भरा था लेकिन उड़ान भरने के 35 मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया। ये विमान अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ था। वायुसेना अब अपने विमान की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

जानकारी के मुताबिक IAF का AN 32 विमान 8 क्रू मेंबर और पांच यात्रियों को लेकर अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए रवाना हुआ था। ये लैंडिंग स्ट्रिप पश्चिम जियांग में स्थित है। जो भारत चीन सीमा से महज 30 किलोमीटर दूर है। तय स्थान पर नहीं पहुंचने पर वायुसेना के अधिकारियों ने दोपहर एक बजे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सका।वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि एक निश्चित समय के बाद जब विमान लैंडिंग स्ट्रिप एरिया के वायुक्षेत्र में नहीं आया, तब हमने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। लापता विमान में कुल 13 लोग सवार हैं। हम उसकी तलाश के लिए सुखोई 30 और C 123 रवाना कर चुके हैं।

AN-32 का पूरा नाम Antonov-32 है। वायुसेना इसका इस्तेमाल खात तौर पर ट्रांसपोर्ट के लिए करती है। यह विमान 55°C से भी अधिक के तापमान में टेक ऑफ कर सकता है। इसलिए इसे मध्यम श्रेणी के विमान सेवा के लिए रीढ़ की हड्डी कही जाती है। भारतीय वायुसेना के पास इस वक्त करीब 100 AN-32 विमान हैं। इसमें कम से कम 5 क्रू-मेंबर होंते हैं। इसकी अधिकतम क्षमता 50 लोगों को ढोने की है।तलाश जारी है ।

Categorized in : देश