![] आज भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून द्वारा अनाधिकृत संस्थाओं/कंपनी द्वारा किए जाने वाले आर्थिक धोखाधड़ी/अपराधों से निपटने हेतु Uttarakhand Police के विभिन्न जनपदों के उपनिरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के लिए होटल मधुवन, देहरादून में एक संवेदिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संवेदिकरण कार्यशाला का उद्घाटन श्री Ashok Kumar IPS, DG Law & Order Sir ने किया। अपने सम्बोधन में श्री अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारी आर्थिक अपराधों को दूसरे क्रिमिनल अपराधों के समान महत्तव दें और न केवल अपराधियों को कानूनी यथोचित सज़ा दिलायें साथ ही जनता को उनके खोये हुए पैसे लौटवाने की ओर काम करें। इस अवसर पर श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसटीएफ, श्री राजेश कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, श्रीमति तारिका सिंह, उप महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित किया गया।
प्रतिभागियों को RBI Act, UPID Act एवं अन्य विषयों से संबन्धित कानूनी प्रावधानों की जानकारी श्री बी बोहरा, उप विधि परामर्शदाता, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा दी गई, तथा उनके प्रश्नों एवं समस्याओं का स्पष्टीकरण किया गया। कार्यशाला के अंत में श्री अमित सिंह नेगी, वित्त सचिव, उत्तराखंड सरकार ने सभी पुलिस अधिकारियों को लगातार अपनी जानकारी को अद्यतन करने तथा ऐसे आर्थिक अपराधों को तीव्रता और प्रभावशाली तरीके से डील करने के को कहा ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।
उत्तराखंड पुलिस साइट फेसबुक -सूत्र
Categorized in : उत्तराखंड