![] जानकारी कर्नाटक के कोप्पल से सामने आई है।यहां एक मां के बीमार पड़ने के बाद उसकी छह साल की बच्ची ने भीख मांगी। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, महिला शराब की वजह से बीमार पड़ी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में महिला की छह वर्षीय बच्ची ने खाने की व्यवस्था के लिए सप्ताह भर तक भीख मांगी।

इसकी जानकारी सामने आने के बाद राज्य महिला और बाल कल्याण विभाग अब महिला और बच्ची के साथ खड़ा हुआ है। विभाग अब महिला के मेडिकल उपचार और बच्ची की शिक्षा के लिए खर्चा करेगा।

Categorized in : देश