नई दिल्ली – अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों ने सत्तारुण पार्टी एनपीपी के विधायक तिरोंग अबो , उनके दो सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना तिरप जिले का है । बताया जा रहा है कि अबोह अपने विधानसभा क्षेत्र से वापस लौट रहे थे तब उनके साथ उनके सुरक्षा कर्मी और कुछ लोग भी भी थे । जैसे ही उनका वाहन बोगापानी गांव के निकट पहुँचा तो उग्रवादियों ने उन पर गोलियाँ चला दी जिससे मौके पर ही सभी की मौत हो गयी ।
एनपीपी अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड पी संगमा ने कहा कि एनपीपी इस घटना में अपने विधायक तिरोंग अबो (अरुणाचल प्रदेश) और उनके परिजनों की मौत से स्तब्ध और दुखी है । वे इस दुर्दांत हमले की निंदा करते हैं । और पीएमओ एवं राजनाथ सिंह से हमले की इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग भी करते हैं।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश