लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए सात चरणों में से अब तक छह चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं। इन चरणों में अब तक 484 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। सातवें चरण में 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें सबसे अहम सीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी लोकसभा सीट है, जहां से वह एक बार फिर उम्मीदवार हैं।
इसके अलावा, जिन सीटों पर सबकी खास नजर होगी उनमें से एक है पटना साहिब संसदीय सीट, जहां से बीजेपी से बागी होकर कांग्रेस टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा खड़े हैं। तो उनसे मुकाबले के लिए बीजेपी ने यहां से रविशंकर प्रसाद को उतारा गया है।
Categorized in : चुनाव 2019 देश