उत्तराखंड — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह केदारनाथ पहुंचे। उन्‍होंने केदारनाथ बाबा का रुद्राभिषेक करके उनकी पूजा-अर्चना , और मंदिर की परिक्रमा भी किये । मंदिर परिक्रमा करने के बाद मोदी केदारघाटी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्‍होंने इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों से इन कार्यों की जानकारी ली ।उन्‍होंने इस दौरान पीएम मोदी को उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी उत्पल कुमार प्रोजेक्‍ट के दस्‍तावेज दिखाते हुये उन्‍हें सभी जानकारी दी।

गौरतलब है कि आज मोदी के केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद उत्‍तराखंड के चीफ सेक्रेटरी उत्‍पल कुमार भी वहाँ पहुंचे। और उन्होंने मोदी को केदारपुरी में बनवायी जा रही सुरक्षा दीवार और तीर्थ पुरोहित हाऊसिंग सोसायटी की भी जानकारी दी ।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश