मोतीनगर जिस कदर हत्या हुई यह महिलाओं बच्चियों के खिलाफ छेड़ छाड़ पर विरोध का नतीजा है कि हत्या हो गई कानून सचेत नही होता कि महिलाओं की आज़ादी के लिये कोई पुख्ता कदम उठाना चाहिए नही यूँ बाप अपनी बेटी की सुरक्षा में मरते रहेंगे।

मोती नगर के बसई दारापुर गांव में हत्याकांड के खिलाफ गुरुवार को जुटे लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. लोगों ने रिंग रोड पर जाम लगाया और पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी भड़क गए. प्रदर्शन के चलते मोती नगर से नजफगढ़ के रास्ते पर भारी जाम लग गया. कुछ दिन पहले बेटी पर भद्दी टिप्पणियां किए जाने का विरोध करने पर कारोबारी ध्रुव त्यागी की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी की पत्नी और बेटी को भी गिरफ्तार कर लिया. इस हत्या के विरोध में गुरुवार को मोतीगनगर में महापंचायत बुलाई गई और शोक सभा आयोजित की गई. इस मामले में अब तक पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Categorized in : देश