![] दलित की पिटाई मात्र शादी सम्हारो में आगे टेबल में बैठ साथ खाना खाने से इतनी पिटाई की 26 अप्रैल को की युवक ने 9 दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़।युवक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज। उत्तराखंड के टेहरी में एक शादी समारोह में दलित युवक के सामने बैठकर खाना खाने से नाराज कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। युवक की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
डीएसपी उत्तम सिंह ने बताया कि घटना 26 अप्रैल की है। जितेंद्र नैनबाग के श्रीकोट में रिसेप्शन में शामिल हुआ था। इसी दौरान ऊंची जाति के कुछ युवकों ने अपने सामने बैठकर खाना खाते देखकर उसके साथ मारपीट कर दी।
उन्होंने बताया, गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को देहरादून में भर्ती कराया गया। यहां 9 दिन बाद उसकी मौत हो गई। जितेंद्र की बहन की शिकायत पर सात लोेगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर गजेंद्र सिंह, शोभन सिंह, कुशल सिंह, गब्बर सिंह, गंभीर सिंह, हरबीर सिंह, हुकुम सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
Categorized in : All News