महिला भक्त के साथ रेप के मामले में नारायण साईं को उम्रकैद की सजा दी गई है. अपर सत्र न्यायाधीश पीएस गढ़वी ने आज नारायण साईं को उम्रकैद और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा का एलान किया. सूरत की एक अदालत ने 26 अप्रैल को उसे दोषी ठहराया था और 30 अप्रैल को सजा सुनाने का एलान किया था. नारायण साईं रेप के मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम के बेटे हैं.

Categorized in : All News