श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार को हुए सीरियल धमाके में अब तक 150 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि 360से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. श्रीलंका के कोलंबो शहर में 3 चर्च और 3 होटलों समेत 6 धमाके हुए. धमाका उस वक्त हुआ जब चर्च में ईस्‍टर की प्रार्थनासभा चल रही थी. इस दौरान भारी संख्या में लोग प्रार्थनासभा के लिए मौजूद थे. श्रीलंकाई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बट्टिकलोबा, नैगोंबो, कोलंबो के चर्च और होटल शांगरीला समेत 6 जगहों पर ब्लास्ट हुआ. जिसमें कोलंबो में 40, नौगोंबो में 62 और बट्टिकलोबा में 27 लोगों की मौत हुई है. हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Categorized in : All News