![] रायपुर: लोकसभा चुनाव 2019 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुररेलवे स्टेशन में जीआरपी की टीम ने चेकिंग के दौरान एक यात्री से 32 लाख 50 हजार नगद बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम जीआरपी की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर संदिग्ध हालात में खड़े युवक की जांच की। जांच के दौरान युवक के पास से 32 लाख 50 हज़ार

जिस युवक के पास से पैसे बरामद किए गए हैं उसका नाम ललित कुमार सोनी है और कटनी में सराफा व्यवसायी है। युवक ने पैसे के संबंध में जीआरपी को सही जानकारी नहीं दे पाने के चलते टीम ने उसे हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं, जीआरपी ने निर्वाचन आयोग औऱ आयकर विभाग को मामले की जानकारी दे दी है। बतादें कि लोकसभा चुनाव 2019 का तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के 7 सीटों पर होना है। इस दौरान चुनाव आयोग सतर्क है। हर वह संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें हुए

Categorized in : All News