![] किसानों की आत्महत्या के मसले पर संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री फंस गए हैं। उन पर एक गंभीर मामले को बहुत हल्के ढंग से पेश करने का आरोप लग रहा है।
दरअसल शुक्रवार को कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने राज्यसभा सांसद सीपी नारायणन के पूछे सवाल के लिखित जवाब में किसानों की आत्महत्या के पीछे मुख्य वजहों में किसानों के प्रेम प्रसंग, शादी टूटने और दहेज के मामलों में खुदकुशी को प्रमुखता से गिना दिया जिसको लेकर एक बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया।
Categorized in : All News