![] डॉ पुनीत गुप्ता डीकेएस अस्पताल में करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के आरोपी बताए जा रहे हैं. डॉ. पुनीत गुप्ता के रायपुर के राजेन्द्र नगर स्थित ठिकाने पर पुलिस ने छापेमारी की है. डॉ. पुनीत गुप्ता के पिता डॉ. जीबी गुप्ता द्वारा संचालित जीबी अस्पताल भीयहां उनके निवास से ही लगा है. पुलिस ने यहां भी दस्तावेजों की जांच की.छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं.

डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ लगभग 50 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है. यह एफआईआर डीकेएस अस्पताल के अधीक्षक केके सहारे की शिकायत पर रायपुर के गोलबाजार पुलिस थाने में दर्ज हुई है. डीकेएस अस्पताल में मशीन खरीदी और भर्ती में अनियमितता की शिकायत के बाद तीन सदस्यीय एक कमेटी ने मामले की जांच की थी.

डीकेएस अस्पताल के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ लगभग 50 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की बात सामने आई है.सूत्रों से पता चला पुलिस की छापेमारी में कुछ जरूरी दस्तावेज मिले हैं, कुछ सबूतों की तलाश जारी है.

Categorized in : All News