राजधानी में मॉडलिंग कर रही आंचल यादव की बालोद जिले के एक नहर में तड़के सुबह संदिग्ध परिस्थियों में शव बरामद हुआ है. पुलिस शव को देखकर पहली नजर में हत्या की आंशका जता रही है. मॉडल का शव एक रस्सी से बंधा हुआ मिला है. उसके गले और पैर में रस्सी बांधकर एक बड़ा सा पत्थर का प्रयोग कर उसे नहर में डूबाया गया था. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।रायपुर छत्तीसगढ़ राजधानी की पुलिस मामले की जांच पे जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के गुरुर थाना अंतर्गत ग्राम धानापुरी से खेरडी के पास का है. जहां सुबह गांव के ही लोगों ने उसकी लाश नहर में देखा. इसकी सूचना तत्काल गुरुर थाना में दी गई. पुलिस की मौजूदगी में मॉडल युवती का गला-पैर रस्सी से बंधे हुए बाहर निकाला गया. पुलिस ने जांच में पाया है कि युवती के शरीर पर कई तरह के चोट के निशान मिले है, जिससे पुलिस इस घटना को हत्या के एंगल से देख रही है. मृतक मॉडल आंचल यादव धमतरी जिले की रहने वाली है और पिछले कुछ सालों से रायपुर में रह रही थी.
Categorized in : All News