प्रॉपर्टी डीलर जयकरण की हत्या से दून में सनसनी फैल गई थी। बताया जा रहा है कि हत्या की रात वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था, सुबह उसकी लाश सड़क किनारे पड़ी मिली।
देहरादू मेंहुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का
खुलासा
रविवार देर रात देहरादून क्षेत्रान्तर्गत वसंत विहार के शुक्लापुर क्षेत्र में हुई प्रोपर्टी डीलर हत्या का Uttarakhand Police ने किया खुलासा। प्रोपर्टी डीलर जयकरण सिंह रौतेला की हत्या 15 लाख रुपए के लेन-देन के लिए की गई थी, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान देहरादून निवासी पूर्णानंद गोदियाल उर्फ बबलू (36) पुत्र भागवत प्रसाद गोदियाल और सुरजीत (40) पुत्र बगतावर सिंह के रूप में हुई है।
Categorized in : All News