उत्तराखंड परिवहन निगम के एक अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निगम के एजीएम केपी सिंह अनुबंधित निजी बस के ट्रांसपोर्टर हैप्पी सिंह से 31 हजार रुपये ले रहे हैं. हालांकि विजिलेंस की टीम ने आरोपी एजीएम को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करवाया है.ट्रांसपोर्टर हैप्पी सिंह ने रिश्वत देते समय एजीएम का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही विजिलेंस की टीम ने एजीएम को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री यशपाल आर्य ने एजीएम केपी सिंह को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

Categorized in : All News