अदीस अबाबा से नैरोबी आ रहा इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान रविवार को रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. माना जा रहा है कि इस विमान में 149 सवारियां और चालक दल के आठ सदस्य मौजूद थे. इथोपिया के प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि हम पुष्टि करते हैं कि अदीस अबाबा से नैरोबी जाने वाली उड़ान संख्या ईटी 302 आज दुर्घटना की शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थे. एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे है.

Categorized in : All News